पुलिस ने किया मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
लुधियाना 17 मार्च (पारस दानिया)। लुधियाना में एक 14 वर्षीय नाबालिक लड़की को पड़ोस में रहने वाले दो आरोपियों द्वारा हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। घटना थाना साहनेवाल के इलाके की है। पीड़ित नाबालिग एक महीने की गर्भवती हैं। उधर मामला संज्ञान में आने के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस ने पीड़ित लड़की के मां के बयान दर्ज कर फरार आरोपियों के खिलाफ पोक्सो और बलात्कार की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान महिंदर और शिव के रूप में है। मामले की जांच एएसआई सुरजीत सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की की मां ने शिकायत में बताया कि उसकी 14 वर्षीय लड़की के साथ उक्त दोनों आरोपी जो पड़ोस में ही रहते हैं के साथ शारीरिक शोषण किया है। जिसके चलते उसकी लड़की एक महीने की गर्भ से है। जांच कर्ता एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया पीड़ित नाबालिग का मेडिकल करवाया जा रहा है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की रेड टीम जुटी। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद खुलासे होंगे।