सतिंदर सिंह छज्जलवडी को जंडियाला से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया
Jan27,2022
| Rahul Soni | Amritsar
शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष स. सुखबीर सिंह बादल ने आज घोषणा की है कि पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी संरक्षक स. परकाश सिंह बादल लंबी से विधानसभा चुनाव लड़ेंगें जबकि पूर्व मंत्री स. बिक्रम सिंह मजीठिया मजीठा हलके के अलावा अमृतसर पूर्व से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ेंगें।
अकाली दल अध्यक्ष ने यह घोषणा की कि तीन बार के विधायक रंजीत सिंह छज्जलवडी के पुत्र सतिंदर सिंह छज्जलवडी जंडियाला से पार्टी के उम्मीदवार होंगें। उन्होने इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के सरपंच और ब्लॉक समिति के सदस्यों के साथ छज्जलवडी के परिवार को अकाली दल में शामिल किया।
स. बादल ने कहा, ‘‘ पूरी पार्टी ने स. परकाश सिंह बादल से राजनीति से सन्यास न लेने का अनुरोध किया और उन्होने लंबी से आगामी चुनाव लड़ने के हमारे अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। बादल साहिब हमेशा पंजाब और पंजाबियों की भलाई के लिए अपनी सेवाएं देने के लिए सबसे आगे रहे हैं, और वह दोबारा ऐसा ही कर रहे हैं।
अमृतसर पूर्व से स. बिक्रम सिंह मजीठिया को उम्मीदवार की घोषणा करते हुए स. बादल ने कहा, ‘‘ नवजोत सिद्धू का अंहकार ही उनका विनाश करेगा। वह कहते रहे हैं कि जनता उनका समर्थन करती है, अब उनके समर्थन की परीक्षा लोगों की अदालत में ‘‘ माझा दे शेर’’ से होगी, जो उनके गृह हलके में चुनौती देगा। उन्होने कहा कि शिअद के बहादुर कार्यकर्ताओं से लड़ने के लिए तैयार रहने के लिए अपील की है। हम यह सुनिश्चित करके उसके अंहकार का भोग उसकी जमानत जब्त होने से पड़ेगा’’।
स. बादल ने कहा, ‘‘ नवजोत सिद्धू सिर्फ बोल सकता है,हमने देखा है कि नवजोत सिद्धू ने पिछले पांच सालों में अपने हलके के लिए कुछ भी नही किया है। स्थानीय निकाय मंत्री रहते हुए भी उन्होने अपने हलके में कुछ नही किया। अमृतसर पूर्व में पीने का पानी यहां तक कि सीवरेज के मुददे भी है जिन्होने सीवरेज की समस्या तक का समाधान नही किया। अब लोग उनसे इसका जवाब मांगेंगें।
अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने स. मजीठिया को निशाना बनाया और यहां तक कि उनके खिलाफ झूठा मामला तक दर्ज किया गया, क्योंकि वे लोगों के मुददे उठाते रहे हैं। ‘‘ मजीठिया को लोगों में लड़ने के लिए जाना जाता है। यह कांग्रेस सरकार को रास नही आ रहा। उन्होने कहा कि एक गुरसिख के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है, जो हर दिन ढ़ाई घंटे नितनेम के लिए जाना जाता है। हमारे कार्यकर्ताओं ने ने महसूस कर लिया है कि न्याय पाने का सबसे अच्छा तरीका लोगों की अदालत में है, इसीलिए लोगों ने पार्टी को स. मजीठिया को अमृतसर पूर्व का उम्मीदवार बनाने के लिए राजी कर लिया। स. बादल ने घोषणा की कि अमृतसर पूर्व से पार्टी के प्रमुख सेवादार गुरप्रीत रंधावा स. मजीठिया के चुनाव इंचार्ज होंगें।
Satinder-Singh-Chajalwaddi-Jandiala-Sad-Candidate-